स्कूल चलो-नीभा सिंह

Nibha

स्कूल चलो 

चलो चलो स्कूल चलो,
बच्चों अब स्कूल चलो। 
आया प्रवेशोत्सव का बेला
चलो चलो स्कूल चलो। 

चाचा, चाची, नाना, नानी,
भैया, भाभी, दादा, दादी
हाथ जोड़कर विनती है सबसे

नामांकन कराओ बच्चों का झठ से।
चलो चलो स्कूल चलो,
बच्चो अब स्कूल चलो।

स्कूल में नामांकन कराकर,
बड़ा बनेगा शिक्षा पाकर, 
भविष्य बनेगा तब जाकर,
सब कुछ पा जाएगा शिक्षा पाकर।
चलो चलो स्कूल चलो, 
बच्चों अब स्कूल चलो।

स्कूल में सब कुछ मुफ्त मिलेगा,
शिक्षा चुस्त दुरुस्त मिलेगा,

अच्छे-अच्छे शिक्षक होंगे, 
ढेरों प्यारऔर दुलार देंगे।
चलो चलो स्कूल चलो,
बच्चों अब स्कूल चलो।

नित्य नई गतिविधियों से,
नई नई पाठ सिखाएंगे, 
बच्चों के संग मिल जुलकर,
खेल खेल में पढ़ाएंगे।
चलो चलो स्कूल चलो, 
बच्चों अब स्कूल चलो।

बैठे हो क्यों आंख मूंदकर,
यूं ही समय न व्यर्थ करो, 
चलो चलो स्कूल चलो ,
बच्चों अब स्कूल चलो।

घर घर अलख जलाना है,
सभी अभिभावक को जगाना है,
एक भी बच्चा छूटे न
सभी बच्चों को स्कूल पहुंचाना है।
चलो चलो स्कूल चलो,
बच्चो अब स्कूल चलो।

नीभा सिंह
फारविसगंज अररिया

Leave a Reply