नर और नारी एक समान-ब्रह्माकुमारी मधुमिता ‘सृष्टि’

Madhumita

नर और नारी एक समान

आओ करें हम सृष्टि का सम्मान
मिलकर बढायें एक दूजे का मान
नर और नारी एकसमान
परमात्मा के हैं हमसब संतान
आओ करें उनकी महान रचना का सम्मान।

प्रतियोगिता छोर सहभागिता बढ़ाएं
होगा तभी इस जग का उत्थान
नफरत के विष को त्यागो, प्रेम से बनालो अपना जीवन महान।

आओ करें हम एक-दूजे का जय गान
सम्मान दें सभी को, भूलकर अपमान
नर और नारी एक समान।

शुभ संकल्पों के बीज लगाएं
जीवन को कल्पवृक्ष समान बनाएं
मरकर भी, नाम अपना अमर कर जाएँ
सुन्दर जीवन की ये परिभाषा सबको बताएं।

आओ करें हम, इस जग का कल्याण
मानव जीवन है, अनमोल, समय रहते कर, इसकी पहचान,

नर और नारी एक समान
ईश्वर की हम सब संतान
क्यों भूल गए हम अपनी पहचान ?
अहंकार से नहीं, कर्म से बनता मानव महान,
जीवन का तू लक्ष्य पहचान
आओ करें एक दूजे का सम्मान
नर और नारी एक समान
मिलकर बढ़ाएं एक दूजे का मान।

ब्रह्माकुमारी मधुमिता ‘सृष्टि’
पूर्णिया बिहार

Leave a Reply