स्कूल जाने की तैयारी-संयुक्ता कुमारी

Sanyukta

स्कूल जाने की तैयारी

मम्मी पापा सुनें बात हमारी।
कर ली हमने स्कूल जाने की तैयारी।।

पांचवा जन्मदिन मना ली हमने।
प्रवेशोत्सव में नाम लिखा ली हमने।।

अब हमे तो स्कूल जाना है।
नित्य नई बातें सीख कर आना है।।

किताबों से मिलेगा हमें ज्ञान।
पढ़ लिखकर रोशन करेंगे गांव का नाम।।

बनेंगे हम मम्मी पापा का सहारा।
मिटायेंगे गरीबी का अंगारा।।

गुरुजी का है यह कहना।
पढ़ लिखकर हमें आगे बढ़ना।।

शिक्षा ही हमें मुकाम दिलाती।
यह बात मैडम बतलाती।।

बहना भी मेरे संग स्कूल जाएगी।
काम में न अब हाथ बटाएगी।।

घर में रहकर बनेगी यह नादान।
पढ़ लिख कर बनाएगी अपनी पहचान।।

स्वच्छता से कोरोना जाएगा हार।
मास्क को बनाएंगे हम अपना हथियार।।

मम्मी पापा सुने बात हमारी।
कर ली हमने स्कूल जाने की तैयारी।।

संयुक्ता कुमारी
कन्या मध्य विद्यालय मलहरिया
बायसी पूर्णिया
बिहार

Leave a Reply