बचपन तेरी याद आई-मधु कुमारी

Madhu

बचपन तेरी याद आई

वो बचपन की बातें
थी शरारत भरी राहें
नटखट थे हम मनमौजी
बारिश में निकलते थे हम
      साथ दोस्तों के बन फौजी…..

मिट्टी की वो सौंधी खुशबू
खूब भीगा करते हम
जब सावन बरसता था
वो लड़कपन, वो बचपन
      ऐ वक़्त तू मुझे लौटा दे…..

वो भाई – बहन के झगड़े
पड़ते थे हमें बहुत महंगे
वो रूठना फिर हमें मनाना
सच में बहुत याद आता है
      वो प्यारा, अनमोल बचपन…..

किताब, कलम और पढ़ाई
साथ दोस्तों की खूब लड़ाई
जब याद मुझे पल पल आई
न रोके रुकी दिल की गहराई
         झट से आँख ये मेरी भर आईं…….

मधु कुमारी
कटिहार 

Leave a Reply