पद्यपंकज अनुभव अनुभव की राहें

अनुभव की राहें



कुछ दूर हमारे साथ चलो,
हम जीवन की सीखें दे देंगे।

गिरना हो या संभलना हो,
हम साहस की राह दिखा देंगे।

किताबों से जो न समझ सको,
हम अनुभव से बतला देंगे।

कुछ दूर हमारे साथ चलो,
हम सपनों को सच करना सिखा देंगे।

चन्दन कुमार

उच्च माध्यमिक विद्यालय ,कुमरगंज, मधेपुरा,बिहार

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply