गुरु की महिमा-रीना कुमारी

गुरू की महिमा

गुरु की महिमा मत पूछें वो क्या क्या हमें सिखाये हैं,
उनकी महानता का क्या बखान करूँ, सही मार्ग पर चलना सिखाये हैं।
गुरू की महिमा मत पूछें वो क्या क्या हमें सिखाये हैं।
गुरू की महिमा————

मानवता, शिष्टाचार का वो पाठ हमें पढ़ाये हैं,
क्षमाशील, दयावान बनें कुछ ऐसा करके दिखाये हैं।
गुरू की महिमा मत पूछें वो क्या क्या हमें सिखाये हैं।
गुरू की महिमा————

प्रेम, कर्तव्य और निष्ठा जैसे सुमार्ग पर चलना सिखाये हैं।
भेद-भाव न रखें एक दूजे से, न ही हीन भाव रखें किसी से, यही ज्ञान गुरु से हमने पाये हैं।
गुरु की महिमा मत पूछें वो क्या क्या हमें सिखाये हैं।
गुरु की महिमा ———–

गुरू नहीं तो ज्ञान कहाँ से यही तो सबने सिखाये हैं।
गुरू शिष्य की परम्परा युगों युगों से सुनते आये हैं।
गुरू की महिमा मत पूछें वो क्या क्या हमें सिखाये हैं।
गुरु की महिमा ————–

1888 में जन्में ऐसे गुरु जो उपराष्ट्रपति से राष्ट्रपति बन
हम सबको दिखाये हैं।
सर्वपल्ली राधाकृष्णन नाम जगत में साकार करके दिखाये हैं।
गुरु की महिमा मत पूछें वो क्या क्या हमें सिखाये हैं।
गुरू की महिमा ———–

देश के प्रति सच्ची सेवा सदा ही करके दिखाये हैं।
थे वे ऐसे गुरु, उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति महान जो बड़े पद पर रहकर भी सदा शिक्षक की भूमिका निभाये हैं। जो सभी शिक्षक को इतना सम्मान, दिलाये हैं जिनका जन्म दिन 5 सितम्बर हम शिक्षक दिवस मनाये हैं।
गुरु की महिमा मत पूछें वो क्या क्या हमें सिखाये हैं।
गुरू की महिमा———-

रीना कुमारी (शिक्षिका)
बायसी, पूर्णियाँ, बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply