परिवर्तन-अनुज कुमार वर्मा

 

परिवर्तन

है जीवन तो परिवर्तन होगा,
आज नहीं तो कल होगा।
कभी तंग तो कभी सुखद होगा,
थोड़ी खुशी तो थोड़ा गम होगा।

मुसीबतों का न कोई मोल होगा,
जो बढ़े है कदम वो न थमेगा।
मौसम भी बदलेंगे मिजाज़ अपने,
चाँद भी बदलेंगे आकार अपने।
है जीवन तो परिवर्तन होगा,
आज नहीं तो कल होगा।

परिवर्तनों से घबरायेंगें नहीं,
आपा धैर्य का खोएंगे नहीं।
मानव एक ऐसा परिंदा है,
खुशी ढूंढता जब तक जिंदा है।
है जीवन तो परिवर्तन होगा,
आज नहीं तो कल होगा।

शिशु कब किशोर बन जाते,
किशोर, युवा और वृद्ध बन जाते।
सूरज भी उगते और ढलते,
कर्म प्रधान बन सब जीते।
है जीवन तो परिवर्तन होगा,
आज नहीं तो कल होगा।

सर्दी, गर्मी, बसंत और बरसात
मौसम, परिवर्तन की है सौगात।
परिवर्तन यह बिल्कुल अनोखा,
मानव जीवन को मिलता मौका।
है जीवन तो परिवर्तन होगा,
आज नहीं तो कल होगा।

अनुज कुमार वर्मा
मध्य विद्यालय बेलवा कटिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply