आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
शान हमारी है तिरंगा,
अरमान हमारी है तिरंगा।
गौरव का गाथा है तिरंगा,
आसमान में लहराए तिरंगा।।
वीरों की गाथा है तिरंगा,
इतिहास हमारा बतलाता है।
हमें याद दिलाए उस पल को,
हर घर घर में लहरता है।।
हम उस देश के वासी हैं,
जहां सब तिरंगा फहराते हैं।
आपस में मिलजुलकर हम,
खुशियों का त्यौहार मनाते हैं।।
जहां नदिया निर्मल बहती है,
पत्थर भी पूजे जाते हैं।
जहां चारों धर्मो का संगम है,
वह देश मेरा भारत है।।
अशोक कुमार
अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय
नुआंव कैमूर

