बच्चों का स्वागत – मृत्युंजय कुमार

बच्चों का स्वागत

ग्रीष्मावकाश बाद स्कूल खुले हैं।
बच्चे घर से बस्ता लेकर स्कूल चले हैं।।

बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
स्कूल पहुंँचने पर शिक्षकों ने खुशी जताई।।

विद्यालय परिवार ने पूरे गर्मजोशी से बच्चों का स्वागत किया।
बच्चों ने भी अपने ग्रीष्मावकाश कार्य को पूरा कर लिया।।

शिक्षकों ने ऐसा माहौल बनाया।
बच्चों ने इसपर खुशी जताया।।

हंँसते-खेलते बच्चे लगते ऐसे।
मानो छुट्टी बाद स्कूल नहीं लगता बोझिल जैसे।।

आओ हम सब मिलकर बच्चों के बीच ऐसा माहौल बनाएंँ।
शिक्षा के प्रति उनकी ललक को और जगाएंँ।।

चंदन लगाकर, हाथ मिलाकर हम सब ने बच्चों का स्वागत किया।
बच्चों ने भी बड़े हीं आदरपूर्वक हम सब का अभिवादन किया।।

मृत्युंजय कुमार
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुटौना यादव टोला
पताही,पूर्वी चंपारण
मो:-9955146027

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply