हिंदी हमारी अस्मिता की पहचान – Akshay Ayan

हिंदी हमारी अस्मिता 

हिंदी संभालती विविधता 

हिंदी की भाषा सहज और सरल

विषय की सारगर्भित फलाफल 

विविध रूप इसके सहेजे हुए हैं 

संभाले हुए हैं भाषा की प्रवीणता 

कुशल है दक्ष है जो इसकी प्रकृति 

सहज भाव जन्मे है इसके धरातल

नहीं विस्मय इसमें कही भी कभी भी 

समेटे हुए है अपने में जीवन,

विहग सी है चंचल

गंगा सी है निर्मल 

करुण भाव इसमें 

है जागृत सी होती

क्षमा और दया का बहता है सागर

समेटे हुए हैं कई भाव अपने

है भूमि सी सहनशील 

सूरज सी तपती 

गर्म जलती धरा सी

अपनी ही अस्तित्व को 

बचाने अपनी अस्मत 

गर कर पाए कुछ ऐसा 

जो सुदृढ़ हो हिंदी 

हरेक मन हो निर्मल 

कर सके हिन्दी को निज मन में स्थापित 

और बन सके हम खुशकिस्मत।

सधन्यवाद ।

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply