आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
देश की एकता का सूत्र है हिंदी,
भारतीय संस्कृति की पहचान है हिन्दी।
हमें हिंदी को अपनाना है,
भारतीय संस्कृति को बचाना है।
हिंदुस्तान की भाषा की जननी है हिंदी,
हिंदी साहित्य की गरिमा है हिंदी।
जन आंदोलन की भाषा है हिंदी,
लोगों के दिलों को छू लेती है हिंदी।
आर्य भाषा संस्कृत से जननी है हिंदी,
हम सब की आन बान और शान है हिंदी।
हिंदी है भारत के कोने कोने मे समाया,
हिंदी ने विदेशों में भी अपना परचम लहराया।
भारतीयों की पहचान है हिन्दी,
हमारा अभिमान है हिंदी।
हमें हिंदी को अपनाना है,
भारतीय संस्कृति को बचाना है।

