आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
हिंदी हमारी पहचान है
हम सब का अभिमान है,
हिंदी हमारी पहचान है।
हिंदी अखंडता की पहचान है,
देश की शान और जान है।
हिंदी में एकता है,
हिंदी में समरसता है।
हम सब का अभिमान है,
हिंदी हमारी पहचान है।
हिंदी मेरी अभिव्यक्ति का साधन है,
यही हमारी पहचान है।
हिंदी एक विधाएं अनेक है,
हिंदी हमारी मातृभाषा है।
हम सब का अभिमान है,
हिंदी हमारी पहचान है।

