आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
हिंदी हमारी अस्मिता की पहचान
हिंदी है हमारी शान,
जिससे सीखी हमने उड़ान।
यही हमारी संस्कृति, यही है प्राण,
हिंदी हमारी अस्मिता की पहचान।
कृष्ण की बंसी, राम का बाण,
हिंदी में झलके भारत का मान।
हम सबकी शान है यह भाषा महान,
हिंदी हमारी अस्मिता की पहचान।
इसकी महानता का इतिहास है प्रमाण,
जिनसे जगमग भारत महान।
तुलसी, कबीर, मीरा का गान,
जिन्हें हिंदी ने दी पहचान।
यह केवल भाषा नहीं, है एक विश्वास,
मिलाए हर दिल को, मिटाए हर त्रास।
गर्व से कहो सब मिलकर आज,
हिंदी हमारी अस्मिता का ताज।

