है शान हमारी हिन्दी-अवनीश कुमार

है शान हमारी हिंदी

निज राष्ट्र के गौरव गान की
शान बढ़ाती हिंदी
सर्व भाषाओं की शिरोमणि है
राष्ट्र भाषा हिंदी
अलंकारों सी आभा बिखेरती राजभाषा हिंदी
अप्सरा के अलंकारों में बिंदी जैसी है हमारी हिंदी

परिवर्तन के अन्धयुग में न तुम
मातृ तुल्य हिंदी का अपमान करो

भारत की राजभाषा हिंदी जो है
विश्व की दूसरी बोली जानी वाली भाषा
इसे अंगीकार कर, इसे स्वीकार कर
राष्ट्र भाषा हिंदी का मान सम्मान करो
राष्ट्र भाषा हिंदी का मान सम्मान करो

निज राष्ट्र के गौरव गान में
हिंदी रूपी बिंदी से शृंगार करो
हिंदी रूपी बिंदी से शृंगार करो।

अवनीश कुमार
प्रभारी प्रधानाध्यापक
उत्क्रमित मध्य विद्यालय अजगरवा पूरब
डायस कोड 10021802002
प्रखंड :- पकड़ीदयाल
जिला :- पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी)

Leave a Reply