रूपघनाक्षरी – एस.के.पूनम

S K punam

भोर का आगा़ज कर,
शोर करे नभचर,
जाग गए नर -नारी,पहुँचे हैं खलिहान ।

कुदाल है कंधे पर,
टोकरी है माथे पर,
कीचड़ में सने पैर,काश्तकार पहचान।

भूमिपुत्र अन्नदाता,
मोहताज दाना-दाना ,
सजल नयन झुके,जैसे रहते सुजान।

तेज धूप सह कर,
शीत ओस ओढ़ कर,
भूखे-प्यासे रह कर,कहलाते हैं किसान।

एस.के.पूनम(स.शि.)फुलवारी शरीफ

Leave a Reply

SHARE WITH US

Share Your Story on
info@teachersofbihar.org

Recent Post

%d