ओज़ोन दिवस – रणजीत कुशवाहा

Ranjeet Kushwaha

आज दिवस है बहुत विशेष।
ओज़ोन दिवस पर यह संदेश।।

ज्यों बढ़ता कार्बन उत्सर्जन।
घटे परत ओज़ोन दिनों -दिन।।

वसुंधरा नित रही कराह।
निकल रही ओज़ोन की आह।।

अगर नहीं बचाया परत ओज़ोन।
तो पृथ्वी बन जायेगा नो -जोन।।

आओ मिलकर कार्बन उत्सर्जन घटाएं ।
ओज़ोन परत को क्षय होने से बचाएं।।

रणजीत कुशवाहा
प्राथमिक कन्या विद्यालय लक्ष्मीपुर रोसड़ा समस्तीपुर
(बिहार)

Leave a Reply