अच्छा लगूंगा – अवनीश कुमार

Awanish Kumar Avi

मै अच्छा लगूंगा ही नहीं अच्छा दिखूंगा भी सही

मेरी कमियों को किनारे रख देख तो सही

मेरी खूबियों को खूबसूरती से ढूंढ तो सही

मै अच्छा लगूंगा ही नहीं अच्छा दिखूंगा भी सही
मै अच्छा लगूंगा ही नहीं अच्छा दिखूंगा भी सही

निष्पक्ष आलोचक बन आलोचना कर तो सही
दूसरों का न सुनकर खुद का सुन तो सही

मै अच्छा लगूंगा ही नहीं अच्छा दिखूंगा भी सही
मै अच्छा लगूंगा ही नहीं अच्छा दिखूंगा भी सही

अपने पुराने चश्मे को इकबार उतार देख तो सही
तुम्हारा नजरिया न बदल जाए तो कह सही कह सही

मै अच्छा लगूंगा ही नहीं अच्छा दिखूंगा भी सही
मै अच्छा लगूंगा ही नहीं अच्छा दिखूंगा भी सही

मेरे और अपने अंतरप्राण को इकबार जोड़ देख तो सही
हाँ मे हाँ ना मिलाने वाले का सही कारण जान तो सही

मै अच्छा लगूंगा ही नहीं अच्छा दिखूंगा भी सही
मै अच्छा लगूंगा ही नहीं अच्छा दिखूंगा भी सही

इन सवालों पर दो क्षण चिंतन कर देख तो सही

मिल गए हीं जब उत्तर अब नजरिया बदल तो सही
अब नजरिया बदल तो सही

मै अब अच्छा लगूंगा भी सही अच्छा दिखूंगा भी सही
मै अब अच्छा लगूंगा भी सही अच्छा दिखूंगा भी सही.

अवनीश कुमार
व्याख्याता(बिहार शिक्षा सेवा)
प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय विष्णुपुर, बेगूसराय

Leave a Reply