पद्यपंकज विश्व स्तनपान स्तनपान आवश्यक एवं सुरक्षित-लवली वर्मा

स्तनपान आवश्यक एवं सुरक्षित-लवली वर्मा


Lovely

लेख सुनें तैयार

Lovely

स्तनपान आवश्यक एवं सुरक्षित

स्तनपान है अति आवश्यक,
शिशुओं को मिलता है पोषण।
अति स्वादिष्ट एवं सुपाच्य,
आहार है यह सर्वोत्तम।

माँ का दूध है अमृत,
मिलती जिससे शक्ति है।
शिशु होते हैं रोगमुक्त,
यह शत-प्रतिशत सुरक्षित है।

शिशु को मिलता पोषण,
बढ़ती प्रतिरोधक क्षमता है।
रोगों पर केवल नियंत्रण नहीं,
संक्रमण भी दूर करता है।

माँ और शिशु के मध्य,
भावनाएँ विकसित होते हैं।
बढ़ता है लगाव हमेशा,
रिश्ते मजबूत होते हैं।

बच्चे होते हैं रोगमुक्त,
माँ का होता कम तनाव।
जीवन हो जाता है खुशहाल,
बढ़ता जब प्रेम का भाव।

लवली वर्मा
प्राथमिक विद्यालय छोटकीरटनी
हसनगंज कटिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply