देव दिवाली…राम किशोर पाठक

Ram Kishore Pathak

कुंडलियां

देव दिवाली आज है, जगमग सारे लोक।
पावन क्षण है आ गया, हरने सबके शोक।।
हरने सबके शोक, देव नारायण आते।
गंगा में कर स्नान, पाप सारे कट जाते।।
आलोकित सुरलोक, लगे भूलोक निराली।
हर्षित सुरपति आज, मनाते देव दिवाली।।


रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply