आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

गणतंत्र दिवस
26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाना,
ये है काल कोरोना का जमाना।
धोके हाथ सेनेटाइजर को लगाना,
मुँह पे मास्क और दूरी अपनाना।
झंडा हमारा ये ऊँचा रहेगा,
सबको संदेश ये देता रहेगा।
शान्ति-सद्भाव की नारा हमारा,
कर बलिदान वीरो संकट को वारा।
संघर्षमय जीवन न ठुकराना।
ये है काल कोरोना का जमाना।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाना।
ये है काल——।
शान हमारी जाने न पावे,
खतरौं से देश को सब मिल बचावे।
थाली बजाकर व ताली बजाके,
स्वास्थ्य लाभ के मन को लुभाए।
नटखट नन्हा को भी समझाना,
ये है काल कोरोना का जमाना।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाना,
ये है काल कोरोना का जमाना।
रफ्तार हमारा कम हो न जाये,
आर्थिक मंदी चाहे कितनों सताये।
रात कटे चाहे गिन-गिन कर तारे,
सर हो बुलंदी के तीरे हमारे।
वैर भाव कभी न अपनाना,
ये है काल कोरोना का जमाना।
धोके हाथ सेनेटाइजर को लगाना,
मुँह पे मास्क और दूरी अपनाना।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाना,
ये है काल कोरोना का जमाना।
भोला प्रसाद शर्मा
पूर्णिया (बिहार)

