आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

गुरु की महत्ता
जब लगे कि सारे रास्ते हो गए बंद
जिंदगी से हो गए तंग
छिड़ गई हो आपस में जंग
तब
खुद को थोड़ा संभालना
एकांत बैठना
आंखे बंद कर
थोड़ा मुस्कुराना
अपने गुरु को याद कर
सब कुछ उनको समर्पित करना
फिर देखना
जीवन में एक नई राह मिलेगी
जिस पर चल कर
सारे रास्ते खुल जाएँगे
और आप शांति पाएँगे।
याद रखना ये बात
गुरु का मार्गदर्शन यदि रहे साथ
हारी बाजी भी जीत जाएँगे
इस हाहाकार वाली दुनियाँ में
परम शांति को पाएँगे।
गुरु का सदैव मार्गदर्शन रहे
बस यही मेरी कामना रहे।
खुशबू कुमारी
मध्य विद्यालय बलुआचक
जगदीशपुर भागलपुर

