आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

ईश्वर का वरदान है बेटी
बेटी हूं तो क्या हुआ
क्यों करते हो भेदभाव?
मुझे धरा पर आने दो
अवसर का लाभ उठाने दो
वह करके मैं दिखाऊंगी
दुनिया वाले को सीखलाऊंगी
मैं किसी से कम नहीं।
बेटी हूं तो क्या हुआ
क्यों करते हो भेदभाव?
बेटी को पढ़ने का अवसर दो
आगे बढ़ने का मौका दो
कुछ करके दिखलाएंगे।
बेटा सूरज बन चमकेगा
बेटी चंदा से कम नहीं
बेटी का पर मत काटो
स्वच्छंद उड़ान भरने दो
ईश्वर की वरदान है बेटी
घर घर की शान है बेटी
बेटी अगर नहीं होगी
क्या बेटा सृष्टि चलाएगा
बेटी हूं तो क्या हुआ
क्यों करते हो भेदभाव?
ब्यूटी कुमारी
मध्य विद्यालय मराँची
बछवारा, बेगूसराय

