आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

जीवन है अनमोल खजा़ना
जीवन है अनमोल ख़ज़ाना
इसे तुम बेकार मत गवांओ
अगर है जीने की चाह तुम्हें
कुछ अच्छा करके दिखाओ।
दुनियां देगी सदा मिसाल तेरी
तुम अपने कर्तव्य को निभाओ
आती रहेगी राह में ये रुकावटें
तुम कटार बनके चीरते जाओ।
यह संघर्ष से भरे हुए जीवन में
आएंगी मुश्किलें न घबराओ
मंजिल तुम्हें मिलेगी एक दिन
बस तुम पैर को बढ़ाते जाओ।
चाहिए तुम्हें जीवन में सफलता
चुनौतियों को तुम गले लगाओ
मिली है जो बीच में असफलता
उससे भी कुछ सीख लेते जाओ।
जीवन में जो तुम धन कमाओ
उचित काम में ही तुम लगाओ
कुछ को तुम आज अभी और
कुछ को कल के लिए बचाओ।
एम० एस० हुसैन “कैमूरी”
उत्क्रमित मध्य विद्यालय
छोटका कटरा
मोहनियां कैमूर बिहार

