आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

माँ
माँ है ममता, माँ है प्यार।
माँ है जीवन का आधार।
माँ से ही है जीवन,
माँ है जीवनदायिनी।
आँखों में माँ, बातों में माँ,
रुधिरों में माँ बहती है।
साँसों की माला है माँ।
हृदय की स्पंदन माँ।
रेगिस्तान की छाया है माँ।
वसंत और बहार है माँ।
दुर्गा भी है काली माँ।
सरस्वती सा रूप निराली माँ।
हम सबकी रखवाली माँ।
माँ है ममता, माँ है प्यार।
संध्या राय
राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित
बछवारा बेगूसराय

