आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

महानतम बापू
गाँधी जी की सोच महान
आओ करें उनका गुणगान
सत्य, अहिंसा के रहे पुजारी
जीवन तप-त्याग पर गुजारी
समय का हमेशा रखते ध्यान
गाँधी जी की सोच महान।
आओ करें उनका गुणगान।।
स्वतंत्रता के रहे नायक
भारतीयों के बने अभिभावक
दया, क्षमा, संतोष अपार
गाँधी जी की सोच महान
आओ करें उनका गुणगान।।
बना हुआ था देश गुलाम
था चरम पर अत्याचार
सबको था उन पर अभिमान
गाँधी जी की सोच महान
आओ करें उनका गुणगान।।
गाँधी जी ने देश जगाया
देश प्रेमियों को उकसाया
सबको देश भक्ति में नहलाया
नेतृत्वकर्ता के महान अवतार
गाँधी जी की सोच महान
आओ करें उनका गुणगान।।
सन 1947 में मिली आजादी
न्याय कृत्वय के बने फरियादी
वीर सपूतों का सार्थक बलिदान
देशवासियों को मिला सम्मान
गाँधी जी की सोच महान।
आओ करें उनका गुणगान।।
✍️ शुकदेव पाठक
मध्य विद्यालय कर्मा बसंतपुर
कुटुंबा, औरंगाबाद

