राजभाषा का महत्व-शालिनी कुमारी

 

राजभाषा का महत्व

नौवां महीना~~
चौदह सितम्बर
हिंदी दिवस…

राजभाषा का~~
महत्व सिखाना है
प्राथमिकता..

एकता की औ ~~
हमारी पहचान
हैं हिंदी भाषा..

माँ भारती की~~
आन, बान औ शान
हैं राजभाषा..

भारतीयों के~~
धैर्य औ संयम की
आख्यान हिंदी..

साहित्यकों के ~~
अथक प्रयास का
घोतक हिंदी..

हिंदी भाषा के~~
प्रयोग, उत्थान में
दें सहयोग..

उद्देश्य है~~
इसका हिंदी भाषा
करें विकास..

विलुप्तता से ~~
हिंदी को बचाना, है..
दृढ़ संकल्प..

राजभाषा है~~
माँ भारती का मान
सुनो, नादान.. !!

शालिनी कुमारी  
राजकीय मध्य विद्यालय धनुषी
मुज़फ़्फ़रपुर (bihar)

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply