आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

रक्षाबंधन
सावन की रिमझिम फुहार है,
रक्षाबंधन का त्योहार है।
रंग बिरंगी राखी लेकर,
आज बहना तैयार है।
मेरे भैया आएंगे,
राखी का त्यौहार मनाएंगे।
सूनी कलाई पर
राखी बंधवाएंगे।
रोली, चावल और चन्दन से
माथे पर तिलक लगाएंगे।
तरह-तरह के मिठाइयों से
मुंह मीठा करवाएंगे।
अपने बहन को खुश रखने की
कसमें भी वो खाएंगे।
हम बहनें भी उनके सलामती का
दुआ खूब मांगेंगे।
साथ साथ वो सुंदर सुंदर,
तोहफे भी तो लाएंगे ।
फिर हम सब मिलकर के
खुशियां खूब मनाएंगे।
जन्म जन्म तक भाई-बहन के
प्यार को निभाएंगे।
नीभा सिंह,
फारविसगंज अररिया

