आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

हो जाइए तैयार
आ गया पुनः करोना का वार
पाना होगा हमें उससे पार
रखना होगा संयम की धार
ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर, 2 गज की दूरी का
रखना होगा हथियार चार
हैंड वॉश का करें प्रयोग बार-बार
खांसते, छींकते टिशू का, करे प्रयोग होगा बड़ा आभार
बनाना होगा सुरक्षा कवच वैक्सीन का ओ मेरे यार
पास न फटकेगी घटेगी कोरोना की रफ्तार
मिलकर चेन तोड़ेंगे होगी कोरोना की हार
इसे हल्के में न लें मेरे यार
यही है समझदारी राष्ट्र के जनाधार
तभी पूर्ण होगा हमारा यह प्रतिकार जब जागे तभी सवेरा कहावत चरितार्थ है दमदार
विवेक का यह जनसंदेश है असरदार
सुन लीजिए विनती सूबे सह भारत के कर्णधार।
विवेक कुमार
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गवसरा मुशहर मड़वन मुजफ्फरपुर

