आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

सुंदर ताज है बिहार
बहुत पावन है यह तपोभूमि
बहुतों ने है बनाया कर्मभूमि
यह तो है उच्चावच में शुमार
ऐसा प्रांत है तन्हा वह बिहार।
जिसने किया है अपना हरसू
उद्गम, आयाम और विस्तार
साहित्य जगत हो या हो चाहे
राजनीति, शिक्षा व रोजगार।
शाहाबाद जिले के जगदीशपुर में
एक वीर पुरुष का हुआ अवतरण
अंग्रेजों से लड़ते वक्त जो बाजू हुआ बेकार
दे दिया खुद ही काटकर गंगा को उपहार।
जिसे कहते हैं भारत का गौरव
यह अनोखा राज्य है बिहार
यहां की धरती है वीरों से सजी
भारत का सुंदर ताज है बिहार।
एम० एस० हुसैन “कैमूरी”
उत्क्रमित मध्य विद्यालय
छोटका कटरा
मोहनियां कैमूर बिहार

