आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

TOB का नवयौवन
इतनी छोटी-सी उम्र में ही आप महान् हैं।
कोई हीरा होगा, आप कोहिनूर समान हैं।।
आप युवा हैं फिर भी आपमें गहराई है।
मेरी इन बातों में छुपी ज़मीनी सच्चाई है।।
आप भावी भारतवर्ष की मीठी मुस्कान हैं।
कोई हीरा होगा, आप कोहिनूर समान हैं।।
आपमें सहनशीलता की अद्भुत पराकाष्ठा है।
आपमें क्षमा है और बड़ों के प्रति आस्था है।।
इस युवा प्रतिभा को देखकर सभी हैरान हैं।
कोई हीरा होगा, आप कोहिनूर समान हैं।।
पूरा विश्व अब आपकी ओर देख रहा है।
भारतरत्न से कुछ-न-कुछ सीख रहा है।।
आप उषाकाल के उद्भव की पहचान हैं।
कोई हीरा होगा, आप कोहिनूर समान हैं।।
इतनी छोटी-सी उम्र में ही आप महान् हैं।
कोई हीरा होगा, आप कोहिनूर समान हैं।।
राजेश कुमार सिंह(शिक्षक)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलथारा
मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर
बिहार-848502

