पद्यपंकज संदेश अलख जगाएँ-मीरा सिंह

अलख जगाएँ-मीरा सिंह


Meera Singh

लेख सुनें तैयार

अलख जगाएँ

सोच समझकर कदम बढ़ाएँ
इस दुनिया में नाम कमाएँ।

जीवन धन अनमोल मिला है
इस जीवन का मान बढ़ाएँ।

मिल जाए गर विपदा कोई
तनिक नहीं उससे घबराएँ।

हम धरती के सूरज चंदा
रोशन हमसे सभी दिशाएँ।

सच्चाई की डगर चले हम
अच्छाई की अलख जगाएँ।

काम आ सके जो सब ही के
आज वही हम गीत सुनाएँ।

मीरा सिंह “मीरा”
+2, महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय डुमराँव जिला-बक्सर,बिहा

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply