दीप जलाने आओ – राम किशोर पाठक

दीप जलाने आओ- गीत

वैर को आज मिटाने आओ।
दीप से दीप जलाने आओ।।

द्वेष कोई अपनाना छोड़ो।
भाव सारे बहकाना छोड़ो।।
हाथ से हाथ मिलाने आओ।
दीप से दीप जलाने आओ।।

साल का हाल बताने वाला।
गीत मेरा बहकाने वाला।।
नेह का हार पिरोने आओ।
दीप से दीप जलाने आओ।।

छूट जाएँ कल सारे साथी।
कौन होगा जग धारे साथी।।
आज का वक्त बिताने आओ।
दीप से दीप जलाने आओ।।

भ्रम जैसा अपना है जानो।
गर्व सारा सपना है जानो।।
आज को आज बनाने आओ।
दीप से दीप जलाने आओ।।

है अँधेरा गहराया यारों।
अंत जैसा बन आया यारों।।
रौशनी में मिल जाने आओ।
दीप से दीप जलाने आओ।।

गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply