आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
मिलकर दीप जलाएँ – बाल गीत
आओ खुशी मनाएँ।
मिलकर दीप जलाएँ।।
घना अँधेरा छाया।
धन्य अमावस आया।।
कहते सभी दिवाली।
इसकी कथा निराली।।
बच्चे हर्षित गाएँ।
मिलकर दीप जलाएँ।।०१।।
फुलझड़ी सभी छोड़ें।
खूब पटाखे फोड़ें।।
बना रहे रंगोली।
मदमस्तो की टोली।
सजी दीप मालाएँ।
मिलकर दीप जलाएँ।।०२।।
माँ पकवान बनाई।
आती खूब मिठाई।।
बंद हुआ है शाला।
हमनें मस्ती पाला।।
गीत प्रेम की गाएँ।
मिलकर दीप जलाएँ।।०३।।
गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

