आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
माहवारी दिवस
आओ जागरूकता का नया अभियान चलाएं
चलो विश्व माहवारी दिवस मनाएं।।
मासिक धर्म, पीरियड्स, रजोधर्म, मेन्स्ट्रूएशन जैसे नामों से यह जाना जाता
किशोरावस्था से शुरू हो पांच दिनों का यह चक्र बनाता।।
साल २०१४ में मई २८ जर्मन एनजीओ वाॅश यूनाइटेड ने इसकी शुरुआत की थी
स्वच्छता, यौन शिक्षा और लैंगिक समानता की दृष्टि से इसकी नींव रखी थी।
बार-बार एक ही कपड़े का ना करें प्रयोग
सेनेटरी नेपकिन अपनाकर रहें निरोग।।
“फ्री पैड”योजना और सबला योजना को राष्ट्रीय स्तर पर चलाएं
पैड के एकल प्रयोग से संक्रमण से स्वयं को बचाएं।।
डिस्पोजल सेनेटरी नैपकिन को बायोडिग्रेडेबल बनाना चाहिए
यथा तथा फेंक कर संक्रमण नहीं फैलाना चाहिए।।
स्वरचित एवं मौलिक
*प्रियंका प्रिया*
PRIYANKA PRIYA


