आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
माहवारी दिवस
आओ जागरूकता का नया अभियान चलाएं
चलो विश्व माहवारी दिवस मनाएं।।
मासिक धर्म, पीरियड्स, रजोधर्म, मेन्स्ट्रूएशन जैसे नामों से यह जाना जाता
किशोरावस्था से शुरू हो पांच दिनों का यह चक्र बनाता।।
मई महीने की २८ तारीख को यह दिवस मनाया जाता
किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाया जाता।।
साल २०१४ में जर्मन एनजीओ वाॅश यूनाइटेड ने इसकी शुरुआत की थी
स्वच्छता, यौन शिक्षा और लैंगिक समानता की दृष्टि से इसकी नींव रखी थी।
गलत भ्रांतियों के कुचक्र से निकलना है जरुरी
कई बीमारियों को बढ़ाता बिन जानकारी अधूरी।।
बार-बार एक ही कपड़े का ना करें प्रयोग
सेनेटरी नेपकिन अपनाकर रहें निरोग।।
अपनी सोंच और शारीरिक बदलाव को रखें सकारात्मक
मानसिक तनाव, पीड़ा, स्त्राव से सोंचें नहीं नकारात्मक।।
रुढ़िवादी और पुराने सोंच को बदलने की है जरूरत
सफाई,स्वच्छता और सात्विकता को बनाएं अपनी आदत।।
फ्री पैड योजना और सबला योजना को राष्ट्रीय स्तर पर चलाएं
पैड के एकल प्रयोग से संक्रमण से स्वयं को बचाएं।।
डिस्पोजल सेनेटरी नैपकिन को बायोडिग्रेडेबल बनाना चाहिए
यथा तथा फेंक कर संक्रमण नहीं फैलाना चाहिए।।
काॅलेज, विद्यालय, अस्पताल हर स्तर पर सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराना चाहिए।
महिलाओं की आधी आबादी की समस्या पर आओ खुलकर विचार करें
माहवारी प्रबंधन के मुद्दे पर सब मिलकर प्रचार प्रसार करें।।
स्वरचित एवं मौलिक
©#प्रियंकाप्रिया*
Priyanka Priya


