रोग का निदान- रामपाल प्रसाद सिंह ‘अनजान’

रोग का निदान!


आइए हवा भरे।
संग-संग में चरे।।
भागते विहान में।
शांत आसमान में।।

स्वेद पूर्ण देह से।
मित्र के सु-नेह से।।
रोम प्राणवान है।
रोग का निदान है।।

क्यों न कथ्य मान लें।
सत्य तथ्य जान लें।।
ब्रह्मचर्य ठान लें।
वेद शास्त्र ज्ञान लें।।

विचारणीय
✓✓✓✓
दुःख है यहाॅं यही।
कौन आज है सही।।
सो रहा मकान है।
हो रहा विहान है।।

🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
रामपाल प्रसाद सिंह ‘अनजान’
सुप्रभात ओम नमः शिवाय
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply