आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
हम शिक्षक हैं
समय पर विद्यालय जाते
बच्चों को मन से पढ़ाते
अच्छी अच्छी बात बताते
समाज में रहना सिखलाते
हम शिक्षक हैं।
श से बच्चों को शिष्ट बनाते
क्ष से क्षमा करना सिखलाते
क से कलम की ताक़त समझाते
बच्चों को उनके अधिकार बताते
हम शिक्षक हैं।
हर संकट को गले लगाते
आशा की एक किरण जगाते
बच्चों की सफलता पर भी
खुशी के आंसू छलकाते
हम शिक्षक हैं।
खुशबू कुमारी
मध्य विद्यालय गोला पंचायत
जे पी कॉलोनी मुजफ्फरपुर
Khushboo Kumari


