हिंदी हमारी प्रेरणा – BEAUTY KUMARI

हिंदी हमारी परिणीता,

हिंदी हमारी अस्मिता।

हिंदी हमारी शान है,

हिंद की पहचान है।

मां भारती के माथे की बिंदी,

हिंद की परिचिता हिंदी।

हिंदी हमारी प्रेरणा,

जीवन की नवचेतना।

हिंदी हमारी ओज है,

नवजीवन की ज्योति है।

काव्य की शोभा हिंदी,

कवियों की वाणी हिंदी।

हिंद की आवाज हिंदी,

भावों का उद्गार हिंदी।

हिंदी हमारी परिणीता,

हिंदी हमारी अस्मिता।

 

 

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply