आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
हिंदी है हमारे ज्ञान का आधार,
जन-जन की भाषा और अभिमान ।
इसके वर्णों में है रचती_ बसती
हमारी भावना और आत्मसम्मान।
हम रचते कविता गढ़ते ज्ञान
करते विचारों का आदान प्रदान।
कुछ पाना है उत्साह जगाता
है हिन्दी हमारी गौरव गाथा।
हिंदी से हिन्दू,हिंदी से हिंदुस्तान,
हिंदी है भाषाओं का सरताज
है नाज हमे हिंदीभाषी का
इसे बनाए रखना है।
है पहचान हमारी जिस भाषा से
जिसके वर्ण आभा की माला से
हिंदुस्तान हमारा है सजता।
है हिन्दी हमारी गौरव गाथा
है हिन्दी हमारी गौरव गाथा।।

