पद्यपंकज Bhawna,padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,काव्य लेखन,देशभक्ति,संदेश अखंड भारत के शिल्पी –   धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

अखंड भारत के शिल्पी –   धर्मेंद्र कुमार ठाकुर


Dharmendra Kumar Thakur

लेख सुनें तैयार

अखंड भारत के शिल्पी –   धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

भारत के उस गौरव को, आओ मिलकर आज नमन करें,

लौह पुरुष सरदार पटेल का, काव्यात्मक स्मरण करें।

गुजरात की पावन माटी में, जिसने जन्म लिया था,

लंदन से बैरिस्टर बनकर, अद्भुत काम किया था।

छोड़ वकालत सुख-वैभव की, देश-धर्म को चुना था,

आज़ादी की कठिन राह पर, जिसने चलना गुना था।

बारडोली के कृषकों का, जिसने मान बढ़ाया था,

अत्याचारी कर के आगे, कभी न शीश झुकाया था।

सफल हुआ आंदोलन ऐसा, गूंज उठा जयकार वहाँ,

नारी-शक्ति ने आदर से, ‘सरदार’ नाम दीन्हा था।

इकतीस के कराची में, कांग्रेस का अध्यक्ष बना,

मौलिक अधिकारों का जिसने, सुंदर ताना-बाना बुना।

देश हुआ आज़ाद हमारा, तब वो संकटमोचक आया,

प्रथम गृह-मंत्री बनकर, नया विधाता कहलाया।

बिखरी थीं जो रियासतें, पाँच सौ पैंसठ की संख्या में,

जूनागढ़, कश्मीर, हैदराबाद, उलझे थे दुविधा में।

पर उस लौह पुरुष की कूटनीति ने, ऐसा चक्र चलाया था,

एक सूत्र में पिरोकर सबको, ‘अखंड भारत’ बनाया था।

सिविल सेवाओं का ढांचा दे, शासन को सुदृढ़ किया,

राष्ट्र-एकता की खातिर, अपना सर्वस्व समर्पित किया।

नर्मदा के तट पर आज खड़ी, उनकी ऊँची प्रतिमा महान,

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ गाती है, भारत के उस वीर का गान।

 

धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।   प्राथमिक विद्यालय रेही टोला 

   रानीगंज अररिया

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply