आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

आओ ये संदेश सुनाएँ
हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा अपनाएँ,
आओ हम मिलकर ईंधन बचाएँ।
जैव ईंधन पर निर्भरता कराएँ,
आओ स्वच्छ वातावरण बनाएँ।
एलपीजी को सशक्त बनाएँ ,
आओ इसकी महत्ता बताएँ।
प्रदूषण मुक्त भारत बनाएँ ,
आओ घर-घर गैस जलाएँ।
रसायन रहित कृषि अपनाएँ,
फसल नष्ट होने से बचाएँ।
जैविक खेती को अपनाएँ,
आओ हरित क्रांति फैलाएँ।
व्यसन चीज़ को दूर भगाएँ ,
स्वच्छ छवि आदत अपनाएँ।
नितकर्म करें आलस्य भगाएँ,
आओ सुखद जीवन बिताएँ।
सुलभ शौचालय अपनाएँ,
आओ स्वच्छ भारत बनाएँ।
समृद्ध राष्ट्र निर्माण कराएँ ,
नशामुक्त भारत भी बनाएँ।
बेटा हो खुशियाँ मनाएँ,
आओ बेटी भी बचाएँ।
बिटिया को खूब पढ़ाएँ,
कलात्मक बनना सिखाएँ।
शिक्षा का अलख जलाएँ,
समाज को शिक्षित बनाएँ।
सारगर्भित शब्द बतलाएँ,
आओ विज्ञान भी अपनाएँ।
नभ जल थल एक फ़िज़ाएँ,
आओ समता पाठ पढ़ाएँ।
रंग-रूप में सब एक समाएँ,
आओ भी ये संदेश सुनाएँ।
हिन्दू मुस्लिम एक शाखाएँ,
एकता की मिसाल बनाएँ।
एक दूसरे का हाथ बटाएँ,
मिलकर पर्व त्यौहार मनाएँ।
जात-पात का भेद मिटाएँ,
आओ ऊँच-नीच को भुलाएँ।
मिश्री घोल रसपान कराएँ,
जीवन में खुशियाँ फैलाएँ।
धरा को भी स्वर्ग बनाएँ,
आओ पानी भी बचाएँ।
ये सभी सीखें-सिखाएँ,
आओ ये संदेश सुनाएँ।
प्रकाश प्रभात
प्राo विo बाँसबाड़ी
बायसी, पूर्णियां, बिहार

