आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

आकार के आधार पर पौधे के प्रकार
पौधों को आकार के आधार पर,
जो बांटा जाए,
तीन प्रकार का यह बन जाए,
आओ किस पौधे का आकार कैसा इसको समझाएं।
सबसे पहले होते शाकीय पौधे,
जो होते हैं बिल्कुल छोटे,
तना होते जिसके कमजोर और हरे,
गेहूं, पालक, धनिया और पुदीना,
इसमें आ जाए।
फिर तना हो जिसका थोड़ा मजबूत,
और शाखाएं होते जिनके खूब,
तना शाखाएं रंगों में हो जाए भूरे भूरे,
ऐसे पौधे झाड़ी कहलाए,
मेहंदी, गुलाब और नींबू झाड़ी की श्रेणी में आए।
तीसरे नंबर पर देखो वृक्ष लंबे-लंबे आए,
तने है जिसके मोटे-मोटे,
सख़्त, भूरे और छाल मोटे,
आम,जामुन, पीपल, बरगद
वृक्ष काफी मजबूत कहलाए।
तो फिर बच्चों अब तुम समझो,
शाक, झाड़ी और वृक्ष को ढूंढो और देखो,
इस तरह हम पौधे का आकार समझ पाएं।।
बीनू मिश्रा
नवगछिया भागलपर

