आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
हमारे देश का नाम है भारत, इसकी बहुत पुरानी कहानी।
नई दिल्ली है भारत की राजधानी।।
जुकाम जब कभी आए, हमेशा करे रुमाल का उपयोग
करें ना अपने नाक को सुर -सुर
भारत के राष्ट्रपति हैं, श्रीमति द्रौपदी मुर्मू।।
जग में सबसे सुरक्षित जगह, मां की गोदी।
भारत के प्रधानमंत्री हैं श्री नरेंद्र मोदी।।
हर समय कुछ नया सीखने की रखे चाह,
भारत के गृहमंत्री हैं श्री अमित शाह।।
हमारे देश में अनेकों धर्म हैं, सबकी भाषाएं हैं भिन्न।
भारत के रक्षामंत्री हैं , श्री राजनाथ सिंह।।
तीन रंग का तिरंगा प्यारा, जान से प्यारा है हमें अपना वतन।
भारत के वित्तमंत्री हैं, श्रीमती निर्मला सीतारमण।।
इधर उधर गंदगी मत फैलाओ, कूड़े को डालो हमेशा कूड़ेदान। भारत के शिक्षामंत्री है, श्री धर्मेंद्र प्रधान।
स्वरचित कविता ✍🏼
उषा कुमारी
प्राथमिक विद्यालय महिनाथपुर
प्रखंड झंझारपुर, जिला मधुबनी।
Usha kumari


