महाशिवरात्रि
धनाक्षरी छंद
आओ कर लें दर्शन,
बाबा का दरबार में,
आज महाशिवरात्रि है,सबका कल्याण हो।
भक्तों को भोलेनाथ से,
मिलता आशीर्वाद है,
सभी भक्तों के लिए बाबा का बड़ा मान है।
बाबा सबको बुलाया,
आओ गाऍं बोलबम,
बाबा बड़े दयालु हैं, भक्तों का वे शान है।
जो भी जल चढ़ाते हैं,
श्रद्धा और सम्मान से,
उसके लिए बाबा करते विषपान है।
भवानंद सिंह
मध्य विद्यालय मधुलता
रानीगंज, अररिया
0 Likes
