पद्यपंकज sandeshparak बिन संघर्ष कुछ मिलता नहीं-खुशबू कुमारी

बिन संघर्ष कुछ मिलता नहीं-खुशबू कुमारी



लेख सुनें तैयार

 

बिन संघर्ष कुछ मिलता नहीं 

क्या हुआ जो इतने थक कर हार गए तुम
रास्ते और भी है
इतने बेबस और लाचार क्यों हो गए तुम ?

जिंदगी खत्म कर लेना
ये कोई उपाय नहीं
पर किसी को जिंदगी दे देना
ये कोई नाजायज़ नहीं ।

गलत हालातों में भी,
सोच सही रखो
कहाँ चूक हो रही
ये तो देखो

सब सही होगा,
थोड़ा इंतज़ार तो करो
इतना बेबस न लाचार बनो

उठो अपनी राह चुनो
सोचो, समझो और विचार करो
यही तो जीवन है
सुख हो या दुख, हमेशा रहता नहीं
बस एक बात रखना याद
बिन संघर्ष कुछ मिलता नहीं।

खुशबू कुमारी

सदस्य टीओबी टीम 

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply