आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

कोरोनावायरस
जीवन है अनमोल गहना,
इसको तुम संजोकर रखना।
कोरोना ने पूरी दुनिया पर कहर ढाई,
आ गई है इसकी दवाई।।
नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं,
वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं।
गांव गली में सब को बताएं,
वैक्सीनेशन सभी लोग कराएं।।
वैक्सीनेशन से नहीं कोई साइड इफेक्ट,
कोरोना की दवा है परफेक्ट।
मन में भय शंका को मिटाएं,
पूरे परिवार के साथ वैक्सीन जरूर लगवाएं।।
कोरोना ने पूरी दुनिया पर कहर ढाया,
घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर कराया।
स्वास्थ्य केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराएं,
आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जरूर ले जाए।।
आओ हम मिलकर जागरूकता लाएं,
वैक्सीनेशन के बारे में सबको बताएं।
परिवार में एक भी व्यक्ति छूट न जाए,
यह मौका बार-बार नहीं आए।।
प्रथम डोज के बाद दूसरा डोज लेना,
कोरोना को तुम मात देना।
कोरोना है भयावह बीमारी,
वैक्सीनेशन कराना है हमारी जिम्मेदारी।।
गली मोहल्ले सबको बताएं,
आपलोग वैक्सीनेशन जरूर कराएं।
छुआ-छूत से फैलती है यह बीमारी,
सतर्कता है हमारी जिम्मेदारी।।
अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया
नुआंव कैमूर

