आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
दोस्ती सद्भाव प्रेम का नाता है
जो मुसीबतों में साथ खड़ा रहे
वही सच्चा साथी कहलाता है
सुख-दुःख के तो हैं साथी हम
वह ऐसा परिचय बतलाता है।
दोस्ती की खूबसूरत मिसाल
कर्ण और दुर्योधन का नाता है
कृष्ण और सुदामा की दोस्ती
लोगों को एक दर्श दिखाता है।
धारा और कश्ती को तुम देखो
वह अपनी दोस्ती को दर्शाता है
मिले जो साथ में दोनों हमदम
मझदार को भी पार कर जाता है।
किसी के जीवन में जो संकट आए
साथी सदैव मदद करने को आता है
युगों-युगों से लोग ये कहते आए हैं
दोस्ती एक सद्भाव प्रेम की नाता है।
एम० एस० हुसैन “कैमूरी”
उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटका कटरा मोहनियां कैमूर बिहार


