अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस विशेष
ज्ञान का दीप जलाएं हम, अज्ञान के अंधेरे में,
हर बच्चे के मन में खिलाए, उजाला , ज्ञान के मंदिर में।
शिक्षा नहीं केवल पुस्तक, ये है जीवन की राह,
बिना शिक्षा के जीवन भी सूना, बिना ज्ञान के सब निराश।
हर बच्चा, हर किशोर, हर युवा का हक यही है,
सपनों को पंख देने की, शिक्षा की शक्ति यही है।
भाषा, विज्ञान, कला, संगीत और तकनीक सब सीखें,
सपनों को हकीकत बनाने की, हर कदम पर सीखें।
शिक्षा से ही बनता है समाज, राष्ट्र और विश्व महान,
अज्ञान का अंधेरा मिटाकर, ज्ञान बने जीवन का प्राण।
आज अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर, बच्चों में उल्लास है,
समान शिक्षा सबको मिले,हम शिक्षकों का यही प्रयास है।
आओ शिक्षा की अलख जगायें ,गली- गली हर गांव में।
अब तो कोई नहीं रहेगा ,अंधेरा की छांव में।
कर्तव्य हम अपनी हर हालत में, पूरा करते जायेंगे।
चुनौतियों को देखकर हम तो कभी नहीं घबरायेंगे।।
मनु कुमारी, शिक्षक की भावना से यह प्रण है हमारा,
शिक्षा से ही बने विश्व, सुखी, समृद्ध और प्यारा।
स्वरचित एवं मौलिक
मनु कुमारी,विशिष्ट शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय दीपनगर बिचारी, राघोपुर, सुपौल
