आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
जनता की ताकत, जनता की शान,
मतदान है लोकतंत्र की जान।
हाथों में है शक्ति अपार,
एक वोट बदल दे देश का जनाधार ।
लोकतंत्र का मंदिर यही,
जहाँ होती जनता की जवाबदेही सही ।
कभी न छोड़ो मतदान का कर्म,
यही है नागरिकता का धर्म।
सच की राह, विवेक से चुनो,
कभी न डगमगाओ और आगे बढ़ो।
जो जागे वो नागरिक महान,
जो वोट करे, वही सच्चा इंसान।
हर वोट में छुपा संदेश,
जागो, बढ़ो, देश के लिए विशेष।
उठो जवानों, बूढ़ों, नारी,
देश की पुकार है जनहित में जारी।
वोट दो सोचकर, बनो जागरूक,
लोकतंत्र रहेगा सदा सबल और सुखदायक।
एक आवाज़—एक पहचान,
मतदान है लोकतंत्र की जान।
जनजन बोले एक ही गान —
“मतदान ही लोकतंत्र की जान।”
प्रस्तुति – अवधेश कुमार ,
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रसुआर , मरौना , सुपौल

