आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

गणतंत्र दिवस
गणतंत्र की अलग शान है
विश्व का सबसे बड़ा संविधान है
भारत देश महान है।।
विभिन्न कार्यालयों और विभागों में
झंडोत्तोलन का कार्य होता है
रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
मन के ख्वाब पिरोता है।।
तरह तरह की झांकी
अद्भुत छटा बिखेरते हैं
जल,थल, नभ की सेना
करतब कई करते हैं।।
जवानों के जज्बों और हौसलों
को हम सलाम करते हैं
तिरंगे सी बुलंदी मिले
देश के वीर अपनी जान
देश के नाम करते हैं।।
देश की मिट्टी की खुशबू
ज़हन में देशभक्ति जगाए
आने वाला कल देश को
बुलंदियों तक ले जाए।।
स्वरचित एवं अप्रकाशित
प्रियंका प्रिया
पटना बिहार।।

